80th Independence Day पर देशभर में भव्य तिरंगा यात्रा, जलदलों की नौका रैली और रोशनी से जगमग शहर on undefined
To enjoy this content, please scan the QR and login to JioTV mobile application

80th Independence Day पर देशभर में भव्य तिरंगा यात्रा, जलदलों की नौका रैली और रोशनी से जगमग शहर

शुभ मंगल सावधान 21 minutes UA-7+

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में भारी उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक शहरों और गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं. प्रयागराज, भोपाल, इंदौर और गुजरात के आणंद में हजारों लोगों की भागीदारी के साथ भव्य रैलियों का आयोजन हुआ. जमीन के साथ-साथ जलस्रोतों में भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न छाया हुआ है. उत्तराखंड की टिहरी झील, कश्मीर की डल झील और भोपाल के बड़े तालाब में सैकड़ों नौकाओं पर तिरंगा फहराकर जल रैलियां निकाली गईं. इसके अलावा जबलपुर में नर्मदा नदी में तैराकी यात्रा और अमरावती में पानी के भीतर साइकिल चलाकर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दिया गया. देश के विभिन्न शहरों में प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों, मेट्रो स्टेशनों, हवाई अड्डों और बांधों को तिरंगे के तीन रंगों की आकर्षक रोशनी से सजाया गया है.

English