Dhanteras 2026: धनतेरस पर पानी का पात्र, चांदी और झाड़ू खरीदना क्यों है शुभ, जानिए क्या खरीदें और क्या नहीं? on undefined
To enjoy this content, please scan the QR and login to JioTV mobile application

Dhanteras 2026: धनतेरस पर पानी का पात्र, चांदी और झाड़ू खरीदना क्यों है शुभ, जानिए क्या खरीदें और क्या नहीं?

लंच टाइम 40 minutes UA-7+

धनतेरस के पावन अवसर पर Good News Today के विशेष कार्यक्रम में ज्योतिषी पंडित शैलेंद्र पांडेय ने धन त्रयोदशी के महत्व, पूजन विधि और खरीदारी से जुड़े आवश्यक नियमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए यह पर्व केवल धन ही नहीं बल्कि उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए भी समर्पित है. कार्यक्रम में उन्होंने दीपक, चांदी, गोमती चक्र, खील-बताशे, कौड़ी, सफेद शंख, मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश, झाड़ू, धातु के बर्तन और नए वस्त्र जैसी 10 शुभ वस्तुओं की खरीदारी का महत्व समझाया. साथ ही मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अनुकूल वस्तुओं की खरीदारी का मार्गदर्शन दिया. पंडित जी ने धनतेरस पर दोपहर से पहले घर की सफाई करने, लोहा न खरीदने और जरूरतमंदों को दान देने की सलाह दी. इसके अलावा 6 नवंबर को धनतेरस पूजन एवं खरीदारी के शुभ मुहूर्त का समय भी साझा किया.

English