Ganesh Utsav: देशभर में गणेश उत्सव की भव्य तैयारियां, उत्तराखंड में शुरू हुई मां नंदा की ऐतिहासिक बड़ी जात on undefined
To enjoy this content, please scan the QR and login to JioTV mobile application

Ganesh Utsav: देशभर में गणेश उत्सव की भव्य तैयारियां, उत्तराखंड में शुरू हुई मां नंदा की ऐतिहासिक बड़ी जात

अच्छी ख़बर सच्ची ख़बर 23 minutes UA-7+

देशभर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बप्पा के स्वागत के लिए आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं. जालना और अकोला में स्कूली बच्चों ने शाडू मिट्टी से प्रतिमाएं तैयार कीं, वहीं सूरत में 22 फीट ऊंची टिश्यू पेपर की मूर्ति स्थापित की जा रही है. चंद्रपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए 'गणपति एक कांस्टेबल' और दत्तक योजना की पहल की है. दूसरी तरफ, उत्तराखंड के चमोली स्थित सिद्धपीठ कुरूड़ से 12 साल के अंतराल के बाद मां नंदा की ऐतिहासिक बड़ी जात यात्रा शुरू हो गई है. यह 280 किलोमीटर की कठिन हिमालयी यात्रा 30 सितंबर को संपन्न होगी. इसके अलावा, बाबा नीम करौरी के जीवन पर आधारित कम बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

English