Ganesh Utsav: देशभर में गणेश उत्सव की धूम, GNT में विराजे बप्पा और बिहार में बाढ़ के बीच तीज पर्व on undefined
To enjoy this content, please scan the QR and login to JioTV mobile application

Ganesh Utsav: देशभर में गणेश उत्सव की धूम, GNT में विराजे बप्पा और बिहार में बाढ़ के बीच तीज पर्व

7 बजे 7 सवाल 24 minutes UA-7+

देशभर में गणेश उत्सव और हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है. मुंबई के लालबाग के राजा और चिंचपोकली चिंतामणि, पुणे के दगडूशेठ और इंदौर के खजराना मंदिर में विशेष पूजा की गई. दिल्ली के लक्ष्मी नगर पंडाल में 'विघ्नहर्ता से विकासकर्ता' थीम पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई और Good News Today संस्थान में भी गणपति बप्पा की स्थापना हुई. बिहार के कटिहार में बाढ़ के बीच समाजसेवी मोहम्मद मुसब्बर ने नाव के जरिए व्रती महिलाओं तक हरतालिका तीज की पूजन सामग्री पहुंचाई. हिंदी दिवस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी द्वारा 38 हजार से अधिक आदेश हिंदी में पारित करने का उल्लेख किया गया. इसके अलावा प्रयागराज के सुलेम सराय में ऐतिहासिक दधिकान्दो मेला आयोजित हुआ, मध्य प्रदेश के पन्ना में 107 वर्षीय हथिनी वत्सला की स्मृति में प्रतिमा का अनावरण किया गया और शाही ट्रेन 'पैलेस ऑन व्हील्स' पर्यटकों को लेकर जैसलमेर पहुंची.

English