
IAF Day: हिंडन पर दिखा भारतीय वायुसेना का पराक्रम, आधुनिक हथियारों और मिसाइलों की लगी प्रदर्शनी
भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर परेड और विशेष राइफल ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान आधुनिक लड़ाकू विमानों, स्वदेशी हथियारों और मिसाइलों की प्रदर्शनी पेश की गई, जबकि जोधपुर के आसमान में एरोबैटिक टीम और लड़ाकू विमानों ने विभिन्न फॉर्मेशन बनाए. इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में शारदीय नवरात्रि पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं. मंदिरों में भव्य सजावट, पूजा-अर्चना के विशेष इंतजाम और मूर्तिकारों द्वारा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का कार्य चल रहा है. गुजरात के विभिन्न शहरों में गरबा और सांस्कृतिक आयोजनों का उत्साह देखने को मिल रहा है. दूसरी तरफ उत्तराखंड के चमोली जिले, बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है.
Audio: | English |