India-US Trade Deal: भारत को कितना फायदा? on undefined
To enjoy this content, please scan the QR and login to JioTV mobile application

India-US Trade Deal: भारत को कितना फायदा?

M se Market 9 minutes UA-3+

India-US Trade Deal को लेकर बाजार और उद्योग जगत में बड़ी चर्चा है. सवाल है कि इस डील से भारत को कितना फायदा होगा और Fine Print में क्या छिपा है.

इस समझौते के तहत कई भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है. इससे टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग गुड्स, केमिकल्स, ऑटो कंपोनेंट्स और चुनिंदा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा फायदा मिल सकता है. हालांकि Section 232 वाले कुछ आइटम्स पर Reciprocal Tariffs हटाने की शर्तें अलग हैं, जिससे स्टील और एल्युमिनियम जैसे सेक्टर पर असर सीमित रह सकता है.

Agri Market को लेकर सबसे बड़ा सवाल था कि क्या अमेरिका को भारत के कृषि बाजार में सीधा एक्सेस मिला है. फिलहाल संवेदनशील कृषि और डेयरी सेक्टर को बड़े पैमाने पर बाहर रखा गया है, जिससे किसानों के हित सुरक्षित माने जा रहे हैं.

US को इस डील में क्या मिला? Harley Davidson जैसी बाइक्स पर ड्यूटी घटाकर Zero करने का फैसला अमेरिकी कंपनियों के लिए बड़ा लाभ है. इसके अलावा ऊर्जा, रक्षा और टेक्नोलॉजी सहयोग को भी मजबूती मिलेगी.

बाजार के नजरिए से यह डील निवेशकों का भरोसा बढ़ा सकती है. Nifty और बैंकिंग, एक्सपोर्ट ओरिएंटेड शेयरों में पॉजिटिव सेंटिमेंट देखने को मिल सकता है. हालांकि कुछ घरेलू कंपनियों पर प्रतिस्पर्धा बढ़ने से दबाव भी आ सकता है.

India-US Trade Deal का असली असर आने वाले महीनों में एक्सपोर्ट डेटा और कॉरपोरेट अर्निंग्स में दिखाई देगा.

Hindi