Janmashtami और गणेशोत्सव को लेकर देशभर में उत्साह, सजे मंदिर और बने पंडाल on undefined
To enjoy this content, please scan the QR and login to JioTV mobile application

Janmashtami और गणेशोत्सव को लेकर देशभर में उत्साह, सजे मंदिर और बने पंडाल

अच्छी ख़बर सच्ची ख़बर 21 minutes UA-7+

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी, दही हांडी और आगामी गणेश चतुर्थी को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है. मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि से लेकर दिल्ली, करनाल, झांसी और गया के इस्कॉन मंदिरों में भव्य सजावट और विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. वहीं मुंबई में दही हांडी उत्सव के लिए गोविंदा पथक मानव पिरामिड बनाने का कड़ा अभ्यास कर रहे हैं. इसके साथ ही गणेशोत्सव को लेकर भी व्यापक तैयारियां जारी हैं. महाराष्ट्र के अकोला में बप्पा की विशाल प्रतिमाओं का भव्य स्वागत हुआ, जबकि गुजरात के सूरत में 350 किलो टिश्यू पेपर और वडोदरा में 82 किलो रक्षासूत्र यानी कलावे से बनी अनूठी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मूर्तिकार विशेष प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं.

English