
Karwa Chauth: करवा चौथ की धूम, देश भर के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
देश भर में करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है, जहां शृंगार सामग्री, विशेष साड़ियों और करवों की जमकर खरीदारी हो रही है. जूनागढ़ में कार्तिकी एकादशी से शुरू होने वाली 36 किलोमीटर लंबी गिरनार परिक्रमा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व सुविधाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं. संसद भवन परिसर में 12वीं ब्रिक्स संसदीय मंच के अवसर पर भारत की सांस्कृतिक विरासत, हथकरघा और क्षेत्रीय उत्पादों की दो दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की गई. वहीं रक्षा क्षेत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2 लाख 12 हजार करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिसमें हेलीकॉप्टर, ड्रोन, एंटी-ड्रोन सिस्टम और एयर डिफेंस की खरीद शामिल है. इसके अलावा झांसी के आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में 17 जोनों के प्रशिक्षित श्वान दस्तों की अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.
Audio: | English |