Krishna Janmashtami: देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मथुरा से काशी तक मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब on undefined
To enjoy this content, please scan the QR and login to JioTV mobile application

Krishna Janmashtami: देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मथुरा से काशी तक मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शुभ समाचार 35 minutes UA-7+

देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। मथुरा, काशी, दिल्ली और मुंबई सहित देश के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुबह श्रृंगार आरती के साथ ठाकुर जी को 1008 लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया, वहीं मध्यरात्रि के लिए पंचामृत अभिषेक और विशेष पूजा की तैयारियां की गई हैं। इस अवसर पर अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग में रात 11:56 बजे से 12:43 बजे तक निशीथ काल में लड्डू गोपाल के अभिषेक, नए वस्त्र धारण कराने, माखन-मिश्री भोग और विधिवत पूजन का विधान है। इसके साथ ही इस्कॉन मंदिरों में मंगला आरती और संकीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और श्रद्धालुओं के लिए व्रत, अन्नदान, श्लोक पाठ तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

English