Experience non-stop entertainment on JioTV app!

Krishna Janmashtami Celebrations: मथुरा से द्वारका तक कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य तैयारी, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु on undefined
Click to start watching on JioTV

Krishna Janmashtami Celebrations: मथुरा से द्वारका तक कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य तैयारी, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

शुभ मंगल सावधान 22 minutes UA-7+

देशभर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से लेकर द्वारका के जगत मंदिर और बद्रीनाथ धाम तक विशेष रोशनी और फूलों से भव्य सजावट की गई है. मथुरा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई और 84 खंभों वाले भक्ति पथ को आकर्षक रूप दिया गया है, जहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. द्वारका में सुबह के स्नान-पूजन के बाद मध्यरात्रि को विशेष जन्मोत्सव आरती का आयोजन होगा. दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में विशेष मोर पंख डिजाइन्ड वस्त्रों और देशी-विदेशी फूलों से शृंगार किया गया है, जहां सुबह चार बजे से ही भक्तों के लिए कपाट खुलेंगे. उधर गुजरात के सूरत समेत प्रमुख बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए 20 ग्राम से लेकर दो किलोग्राम तक के शुद्ध चांदी के पालने और झूलों की भारी मांग देखी जा रही है.

English