
To enjoy this content, please scan the QR and login to JioTV mobile application
Navratri उत्सव में दिखे भक्ति के अनोखे रंग, वंदे भारत थीम के पंडाल से शक्तिपीठों की अखंड ज्योति तक
GNT एक्सप्रेस | 4 minutes | UA-7+
नवरात्र और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर देशभर में मां दुर्गा की आराधना के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं. महाराष्ट्र के अमरावती में अंबा माता और एकवीरा माता मंदिर में पारंपरिक गोंधल कला के जरिए मां जगदंबे की पूजा की जा रही है. पश्चिम बंगाल के बर्धमान में वंदे भारत ट्रेन और कश्मीर की थीम पर भव्य पूजा पंडाल तैयार किया गया है, जबकि दिल्ली के चितरंजन पार्क में रवींद्रनाथ टैगोर की थीम पर पंडाल सजाया जा रहा है. भोपाल के कर्फ्यू वाली माता मंदिर और सासाराम के ताराचंडी धाम में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर श्रद्धालु मां की आराधना कर रहे हैं. वहीं, गुजरात के जामनगर में 80 साल पुरानी परंपरा के तहत युवाओं ने अंगारों पर नंगे पैर रास प्रस्तुत किया. देखिए नवरात्र उत्सव में आस्था, परंपरा और भक्ति के ये अनोखे नजारे.
Audio: | English |