Navratri के छठे दिन मां Katyayani की पूजा, Durga Puja पंडालों और गरबा में उमड़े भक्त on undefined
To enjoy this content, please scan the QR and login to JioTV mobile application

Navratri के छठे दिन मां Katyayani की पूजा, Durga Puja पंडालों और गरबा में उमड़े भक्त

GNT एक्सप्रेस 9 minutes UA-7+

GNT Express | देशभर के मंदिरों और पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा का उल्लास देखा जा रहा है. नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की विधिवत उपासना की गई और देवी धामों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. राजस्थान के कोटा में पारंपरिक ठाठ-बाट के साथ भव्य राम बारात निकाली गई, जिसमें घुड़सवार सेना, हाथी, ऊंट और पुलिस बैंड शामिल रहे. विभिन्न राज्यों में गरबा और डांडिया आयोजनों में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. बिहार के रोहतास में एक भक्त ने सीने पर नौ कलश स्थापित कर निर्जला उपवास शुरू किया, वहीं बेगूसराय के शक्तिपीठ में गंगा आरती की तर्ज पर माता की आरती हो रही है. आसनसोल, धनबाद और वाराणसी में विशेष थीम पर आधारित दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं. गुजरात के पाटन में बारह हजार से अधिक छात्रों द्वारा डिजिटल उपवास का रिकॉर्ड बनाया गया. इसके साथ ही राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में इकतीस करोड़ रुपये से अधिक का बंपर चढ़ावा आया.

English