
To enjoy this content, please scan the QR and login to JioTV mobile application
Navratri 2026: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, वडोदरा से कोलकाता तक गरबा और भव्य पंडालों की धूम
GNT एक्सप्रेस | 5 minutes | UA-7+
नवरात्रि 2026 के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए देशभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. वडोदरा के लक्ष्मी विलास गरबा में 25 देशों के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लिया, तो पोरबंदर में 102 साल पुराने भद्रकाली माताजी गरबा में अनोखा पारंपरिक नृत्य देखने को मिला. अजमेर में दांडिया और गरबा रास की रौनक छाई रही, जबकि मैंगलोर के कुद्रोली श्री गोकर्णनाथ मंदिर में टाइगर डांस के साथ दस दिवसीय दशहरा समारोह शुरू हुआ. वहीं, कोलकाता में 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति की थीम पर भव्य पंडाल सजाया गया और श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब में जयपुर के हवा महल की झलक देखने को मिली. देखिए देशभर में नवरात्रि और दुर्गा पूजा के उत्सव की खास झलकियां.
Audio: | English |