
Click to start watching on JioTV
Somvati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या पर घाटों पर उमड़ी भीड़, नेपाल में मनाया गया कुकुर तिहार पर्व
लंच टाइम | 11 minutes | UA-7+
Somvati Amavasya 2026: देश भर में कार्तिक मास की सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्वार, प्रयागराज और वाराणसी समेत प्रमुख तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य किया. हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए. वहीं पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मंगलवार को आयोजित होगा. इसके अलावा बॉलीवुड के सितारों ने दीपावली का त्योहार पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया. दूसरी ओर नेपाल की राजधानी काठमांडू में कुत्तों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के लिए पारंपरिक कुकुर तिहार पर्व मनाया गया, जहां आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों ने श्वान दल की पूजा कर उनका अभिनंदन किया.
Audio: | English |